Home Breaking News Top News हरीश रावत ने कुंभ को लेकर उत्तराखंड सरकार को फिर घेरा
Top Newsउत्तराखंड

हरीश रावत ने कुंभ को लेकर उत्तराखंड सरकार को फिर घेरा

Share
Share

हरिद्वार।कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि देश-दुनिया में विख्यात कुंभ की अवधि घटाकर प्रदेश सरकार ने महापाप किया है। जिसका खामियाजा इन निर्णयों को लेने वालों को भुगतना पड़ेगा।

हरीश रावत ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कुंभ आयोजन को लेकर तमाम गलतियां की गई हैं। कहा कि उन्होंने सरकार की इन गलतियों को मां गंगा को समर्पित किया है। साथ ही कई अखाड़ों में पहुंचकर संतों के आगे भी इन गलतियों को रखा है।

रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना की आड़ में कुंभ काल को 4 माह से घटाकर दो माह करने का महापाप किया है, जबकि सरकार को कम से कम स्नान पर्वों को कुंभ से बाहर नहीं करना चाहिए था।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चाहती नहीं कि आस्था का कुंभ दिव्य और भव्य हो। कोरोना को लेकर तमाम गाइडलाइन सरकार को सिर्फ हरिद्वार के कुंभ में ही नजर आ रही हैं जबकि देश के अन्य राज्यों में होने वाले आयोजन हो या फिर गणतंत्र दिवस की परेड या फिर किसान आंदोलन, कहीं पर भी सरकार का कोई जोर नहीं चल रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...