Home Breaking News Top News दिल्ली-देहरादून-पंतनगर हवाई सेवा जल्द हो सकती है चालू
Top Newsउत्तराखंड

दिल्ली-देहरादून-पंतनगर हवाई सेवा जल्द हो सकती है चालू

Share
Share

देहरादून।पचास दिनों से बंद चल रही दिल्ली-देहरादून-पंतनगर हवाई सेवा के फिर से चालू होने के आसार नज़र आ रहे है । जल्द ही लोगों को दिल्ली-देहरादून-पंतनगर हवाई सेवा का लाभ मिलने लगेगा।

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि नागर विमानन निदेशालय के आदेशों के बाद एलायंस एयर का विमान दिल्ली-देहरादून-पंतनगर के बीच यात्री विमान सेवाएं देगा। कोहरे के कारण इस सेवा की उड़ान 10 दिसंबर से बंद की गई थी।

विमान सुबह 10.50 बजे  दिल्ली से चलकर 11.20 बजे देहरादून पहुंचेगा। देहरादून से पूर्वाह्न 11.50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.30 बजे पंतनगर पहुंचेगा। वापसी में दोपहर 1 बजे पंतनगर से चलकर 1.40 बजे देहरादून पहुंचेगा। इसके बाद अपराह्न 2.10 बजे देहरादून से उड़ान भरकर 2.40 बजे दिल्ली पहुंचेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...