Home उत्तर प्रदेश मैनपुरी :  मतदाता सूची से सैकड़ों मतदाताओं के नाम गायब, जिदां व्यक्ति को दिखाया मृत    
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी :  मतदाता सूची से सैकड़ों मतदाताओं के नाम गायब, जिदां व्यक्ति को दिखाया मृत    

Share
Share

मैनपुरी। जिले की बेवर ब्लॉक के गांव महेशपुर कुड़ी में बीएलओ और लेखपाल ने पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची से सैकड़ों मतदाताओं का नाम गायब कर दिया है। माना जा रहा है कि किसी प्रत्याशी के इशारे पर बीएलओ और लेखपाल ने यह काम किया है।

गांव के ही एक जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर मतदाता सूची से उसका नाम गायब कर दिया गया है। इसके अलावा गांव के ही कई अन्य लोगों के पूरे परिवार का ही नाम मतदाता सूची से गायब है।

गांव निवासी रजनीश पुत्र बलबीर ने बताया कि बीएलओ और लेखपाल ने उन्हें मृत दर्शाकर मतदाता सूची से उनका नाम गायब कर दिया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत कर संबंधित बीएलओ और लेखपाल पर कार्रवाई और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की गहार लगाई है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

शाह जमाल क्षेत्र में रसोई गैस का संकट,रमजान और ईद से पहले बढ़ी लोगों की परेशानी।

अलीगढ़। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे...

आईटीआई रोड पर मृत मिला गौवंश, करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन।

अलीगढ़ । थाना बन्ना देवी क्षेत्र के आईटीआई रोड पर बुधवार को...

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में सौंपा ज्ञापन।

अलीगढ़ कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये...

जिला कोर्ट परिसर में लगी भीषण आग।

कानपुर देहात । जिला कोर्ट परिसर में भीषण आग लग गई।जिससे इलाके...