Home झारखण्ड आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार : 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक शिविरों का किया जाएगा आयोजन
झारखण्डराज्य

आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार : 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक शिविरों का किया जाएगा आयोजन

Share
Share

धनबाद जिले के सभी 256 पंचायत में आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम का पंचायतवार आयोजन 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक किया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन धनबाद प्रखंड के 12 पंचायत, तोपचांची के 28, बलियापुर के 23, पूर्वी टुंडी के 9, निरसा के 27, टुंडी के 17, गोविंदपुर के 39, बाघमारा के 61, कालियासोल के 20 तथा एगारकुंड के 20 सहित 256 पंचायत, धनबाद नगर निगम के 55 व चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्ड में विभिन्न तिथियों को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में प्रखंड स्तरीय समन्वय पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

21 नवंबर को धनबाद प्रखंड के गोपीनाथडीह, तोपचांची के पावापुर, बलियापुर के मुकुंदा, पूर्वी टुंडी के चुरूरिया, निरसा प्रखंड के बैजना, टुंडी के जीतपुर, गोविंदपुर के अमरपुर, बाघमारा के छाताटांड, कलियासोल के बांदा पूर्व, एगारकुंड के डूमरकुंडा दक्षिण पंचायत, धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 7, 8 व 15, धनबाद सदर के वार्ड 15, चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि शिविर में आम जनों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही आम जनों से विभिन्न योजनाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उसका त्वरित निष्पादन किया जाएगा।

शिविरों में फोकस एरिया के जाति – आवासीय – आय प्रमाण पत्र, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, लैंप्स पैक्स सदस्यता अभियान, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना तथा अबुआ आवास योजना के आवेदन प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किए जाएंगे। इसमें जिन योजनाओं में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे उनमें लाभुकों की प्रतिक्षा सूची तैयार करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।

फोकस एरिया के अलावा शिविरों में सभी प्रकार की पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड वितरण, सामुदायिक वन पट्टा, व्यक्तिगत वन पट्टा, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण आयोग से संबंधित प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही बेनेफिशरी ओरिएंटेड वैसी योजनाएं जिन्हें राज्य सरकार सेचुरेशन मोड में लागू करने के लिए कृत संकल्पित है, के लिए भी छूटे हुए व्यक्ति एवं अर्हता प्राप्त करने वाले नए लोगों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

शिविरों में ऑन द स्पॉट परिसंपत्तियों एवं सरकारी लाभों का वितरण तथा ऑन द स्पॉट शिकायतों का निवारण भी किया जाएगा।

उपायुक्त ने जिले के अधिक से अधिक लोगों को शिविरों में जाकर अपनी समस्या का निराकरण कराने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...