Home झारखण्ड नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज.
झारखण्डराज्य

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज.

Share
Share

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज, उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई समीक्षात्मक बैठक

आरओ चैंबर, नामांकन स्थल, मतदान केंद्र में मूलभूत सुविधाएं, कोषांग के गठन, मतदाता सूची समेत अन्य विषयों पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

धनबाद । आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जिला तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।

बैठक में धनबाद नगर निगम क्षेत्र के 55 वार्डों तथा नगर परिषद चिरकुंडा के 21 वार्डों में चुनावी तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में सभी 12 आरओ के चैंबर सह नामांकन स्थल चिन्हित करने, कोषांग गठन, मतदान केंद्रों की सूची, मतदान केन्द्र में मूलभूत सुविधाएं, मतदाता सूची, बज्रगृह, ईवीएम डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर, संवेदनशील बूथों का सत्यापन तथा मतगणना केंद्रों की तैयारी जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को अपने स्तर से दिए हुए कार्य का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्याशियों के नामांकन हेतु आरओ चैंबर हेतु स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही नामांकन पर्ची के खरीदारी हेतु काउंटर निर्माण हेतु स्थल चयन के निर्देश दिए। साथ हीं जल्द से जल्द सभी कोषांग के गठन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने सभी आरओ को अपने अपने बूथ का भौतिक निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगातार निर्देश दिया जा रहा है कि आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू करनी हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मौके पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा प्रखंड व अंचल स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...