Home झारखण्ड उपायुक्त की अध्यक्षता में झरिया पुनर्वास व विकास प्राधिकार (जेआरडीए) की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
झारखण्डराज्य

उपायुक्त की अध्यक्षता में झरिया पुनर्वास व विकास प्राधिकार (जेआरडीए) की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

Share
Share

बेलगड़िया टाउनशिप में चल रहे विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

धनबाद । बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में झरिया पुनर्वास व विकास प्राधिकार (जेआरडीए) की समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में हुई।

बैठक के दौरान बेलगड़िया में चल रहे वन टाइम सिवरेज की सफाई की अद्यतन स्थिति, टाउनशिप में चल रहे विभिन्न सिविल कार्यों की अद्यतन स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य तथा स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य की प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति, एलटीएच परिवारों के सत्यापन की स्थिति, पार्क निर्माण की अद्यतन स्थिति समेत विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा कर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने लीगल टाइटल होल्डर (एलटीएच) के सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने, सभी विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाने, टेंडर निकालने, कार्य शुरू करने समेत विभिन्न कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक और पीडीएस दुकान हेतु प्रपोजल बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही स्किल डेवलपमेंट हेतु जल्द से जल्द आरएफपी हेतु निर्देश दिए। इसके अलावा सभी सिविल कार्यों के गुणवत्ता जांच आईआईटी से कराने का निर्देश दिया।

बैठक में जेआरडीए के अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...