Home झारखण्ड दो बाइकों की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल
झारखण्डराज्य

दो बाइकों की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल

Share
Share

गिरिडीह । बगोदर थाना क्षेत्र में बनपुरा-चिचाकी मुख्य मार्ग पर आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे में पचम्बा निवासी संदीप कुमार, जो पल्सर बाइक पर सवार थे, गंभीर रूप से घायल हुए। दूसरी बाइक पर सवार कुसमरजा निवासी विक्रम पांडेय और उनके साथ मौजूद दो अन्य युवक भी इस दुर्घटना में घायल हो गए।हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और घायलों की मदद में जुट गए। लोगों ने सभी घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी, जिस कारण यह भीषण टक्कर हुई।इसी दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई औरकुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस मौके पर पहुंच गए। बगोदर उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों घायलों को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां सभी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार एक युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि बनपुरा-चिचाकी मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं और प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार में वाहनों के चलने से हर सप्ताह कोई न कोई दुर्घटना घट रही है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...