Home क्राईम एंटी-क्राइम चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
क्राईमझारखण्डराज्य

एंटी-क्राइम चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Share
Share

पलामू । विश्रामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। तोलरा-लालगढ़ मार्ग पर एंटी-क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि उसके साथ मौजूद दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

घटना रात करीब 10:40 बजे हुई, जब तोलरा की ओर से आ रही एक सफेद कार ने पुलिस टीम को देखते ही अचानक रफ्तार बदलते हुए मुड़कर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर कार को रोका। वाहन रुकते ही ड्राइवर सीट के बगल में और पीछे बैठे दो व्यक्ति गाड़ी से कूदकर अंधेरे में गायब हो गए।कार में मौजूद युवक की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके कमर से एक लोडेड देसी पिस्टल मिली। पिस्टल 7.62 एमएम की गोली से लोड थी। तलाशी के दौरान कुल तीन जिंदा गोलियां बरामद की गईं। गिरफ्तार युवक की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ा ओपी अंतर्गत अमवा गांव निवासी गुंजन मिश्रा (28) के रूप में हुई है।

फरार आरोपियों में अमवा गांव का रोहित मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा (30) और नौगढ़ा का गुप्तेश्वर सिंह उर्फ गुप्ता सिंह (50) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे और चेकिंग अभियान के दौरान उनकी योजना का
पर्दाफाश हो गया।पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड देसी पिस्टल, 7.62 एमएम की तीन जिंदा गोलियां, दो सैमसंग टचस्क्रीन मोबाइल फोन और सफेद रंग की कार (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01GA-5301) जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि फरार दोनों साथियों का सुराग मिल सके। विश्रामपुर थाना में तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...