Home क्राईम चोरी की बड़ी योजना का पर्दाफाश, तीन आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
क्राईमझारखण्डराज्य

चोरी की बड़ी योजना का पर्दाफाश, तीन आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार

Share
Share

धनबाद । सरायढेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की बड़ी योजना का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के दौरान करीब 5 लाख रुपए के गहने बरामद किए हैं, जिन्हें चोरी की किसी बड़ी वारदात में इस्तेमाल करने की तैयारी थी।

कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, इसी दौरान एक आरोपी गिर पड़ा और उसका हाथ टूट गया। तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस वाहन में बैठाया गया तथा पूरी कार्रवाई बेहद सतर्कता के साथ पूरी की गई।पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सरायढेला थाना क्षेत्र के कई चोरी के मामलों में पहले से ही नामजद थे। लंबे समय से कानून की पकड़ से बचते फिर रहे थे। गुप्त सूचना में बताया गया था कि यह गिरोह किसी बड़े घर या दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। छापेमारी के दौरान उनके पास से गहनों के अलावा कई संदिग्ध वस्तुएं भी मिली हैं।

इनमें लोहे के औजार, ताले तोड़ने के उपकरण, नक्शा नुमा कागजात और मोबाइल फोन शामिल हैं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है। शुरुआती पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं और पुलिस के अनुसार यह अपराधियों का संगठित गिरोह हो सकता है।पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और यह संभावना है कि धनबाद के अन्य इलाकों में भी इन्होंने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया हो। सरायढेला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि अपराधियों की समय रहते गिरफ्तारी हो सके।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...