Home झारखण्ड कड़ाके की ठंड में खिजरी विधायक की मानवीय पहल,किया कम्बल वितरण का शुभारंभ
झारखण्डराज्य

कड़ाके की ठंड में खिजरी विधायक की मानवीय पहल,किया कम्बल वितरण का शुभारंभ

Share
Share

जरूरतमंदों के घरों तक पहुँचेंगे गर्म कम्बल, कांग्रेस कार्यकर्ता सेवाकार्य में सक्रिय

रांची/ओरमांझी : बढ़ती ठंड से गरीब, असहाय और बुजुर्गों को राहत देने के उद्देश्य से खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जरूरतमंद लोगों के लिए सैकड़ों गर्म कम्बलों का आवंटन कराया है। सोमवार से इन कम्बलों के वितरण कार्य की शुरुआत हो गई हैं।
कम्बल वितरण कार्यक्रम नामकुम स्थित लूपूंग टोली आवसीय परिसर से प्रारंभ किया गया। इसके बाद प्रखंड कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ता पंचायत-पंचायत जाकर जरूरतमंदों तक गर्म कंबल पहुँचा रहे हैं।विधायक का स्पष्ट निर्देश है कि एक भी गरीब या बुजुर्ग ठंड से परेशान न रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध कम्बल पश्चिमी मंडल के लिए दिए गए हैं। शीघ्र ही पूर्वी मंडल के लिए भी कम्बलों की खेप उपलब्ध कराई जाएगी ताकि प्रखंड के सभी परिवारों को राहत मिल सके। कार्यकर्ता दिन-रात घर-घर पहुँचकर कम्बल वितरण अभियान को तेज कर रहे हैं।
कार्यक्रम में विधानसभा युवा अध्यक्ष प्रत्याशी खुदिया कच्छप, उपप्रमुख रिजवान अंसारी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति विधायक प्रतिनिधि सफिउल्लाह अंसारी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार मुंडा, पंचायत अध्यक्ष चकला मोबिन अंसारी, बरवे देवलाल नायक, खलीख खान, इत्ताखाक खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त के निर्देश पर चौक चौराहों पर की गई अलाव की व्यवस्था

धनबाद । बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों...

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए प्रभारी जन शिकायत कोषांग पदाधिकारी

जिला प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शी, उत्तरदायी एवं समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करना धनबाद...

रांची रातु रोड फ्लाईओवर पर भीषण जाम से लोगों की बढ़ी परेशानी

रांची। रातु रोड फ्लाईओवर में मंगलवार को अचानक भीषण जाम लग गया।जिससे...

झारखंड के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना

रांची । झारखंड में सर्दी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया...