Home झारखण्ड सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
झारखण्डराज्य

सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

Share
Share

हंटरगंज (चतरा) । हंटरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना हंटरगंज- डुमरिया मुख्य पथ पर सतघरवा मोड़ के पास हुई।जहां तेज रफ्तार एक बाइक बेकाबू होकर पलट गई।घायल युवक की पहचान बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम धमना गांव निवासी कपिलदेव विश्वकर्मा के 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। तिलहेत पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रामबाबू ने तत्काल 108 की सूचना दी। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल नीतीश कुमार को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट रहने के कारण गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति चिंताजनक है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक हंटरगंज बाजार से अपने गांव जा रहा था। सतघरवा मोड़ के समीप तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीचो-बीच पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...