Home झारखण्ड खूंटी में हाथियों का कहर,60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
झारखण्डराज्य

खूंटी में हाथियों का कहर,60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

Share
Share

रांची । खूंटी जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।
रविवार देर रात रनिया प्रखंड के डिग्री डाहटोली गांव में हाथियों के झुंड ने हमला कर 60 वर्षीय मरियम कोंगाड़ी को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के मुताबिक, देर रात हाथियों का झुंड गांव के खलिहानों में रखा धान खाने पहुंचा था।
आवाज़ सुनकर जब मरियम कोंगाड़ी बाहर निकलीं, तो हाथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हाथियों का झुंड धान बर्बाद कर जंगल की ओर लौट चुका था।
मृतका, क्षेत्र के पड़हा राजा पुजार कोंगाड़ी की पत्नी बताई जा रही हैं।
वन विभाग ने परिजनों को 30 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि दी है।
वनपाल अविनाश लुगुन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय खेत या खलिहानों में न जाएं, और हाथियों की कोई भी सूचना तुरंत विभाग को दें।
उधर, कर्रा प्रखंड के लापा गांव में हाथियों के झुंड ने सरकारी स्कूल की चारदीवारी तोड़ दी और अंदर रखे मिड डे मील के लिए चावल और आलू को खा लिया।स्कूल का काफी अनाज भी बर्बाद कर दिया गया।
स्थानीय मुखिया पूनम बरला ने बताया कि पिछले कई दिनों से करीब 14 हाथियों का झुंड इलाके में डेरा डाले हुए है,जो लगातार खेतों और खलिहानों को नुकसान पहुंचा रहा है।
उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों को उनके कॉरिडोर की ओर भेजा जाए,ताकि ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...