Home उत्तर प्रदेश बिजनौर : रोडवेज बसों की भिड़ंत में चालकों समेत कई यात्री घायल, एक बस में लगी आग
उत्तर प्रदेश

बिजनौर : रोडवेज बसों की भिड़ंत में चालकों समेत कई यात्री घायल, एक बस में लगी आग

Share
Share

बिजनौर। नजीबाबाद रोड पर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दो रोडवेज बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों के ड्राइवर समेत कई यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों ड्राइवरों की हालत गंभीर देख मेरठ के लिए रेफर कर दिया। टक्कर के बाद एक बस में आग भी लग गई।

बिजनौर के नजीबाबाद डिपो की बस आज सुबह बिजनौर से नजीबाबाद जा रही थी। तभी सामने से आ रही उत्तराखंड की बस और बिजनौर बस की आमने सामने की टक्कर हो गई। घने कोहरे के कारण दोनों बसों में टक्कर हुई है। इस टक्कर में दोनों बस के ड्राइवर संदीप और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें चिकित्सकों ने मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं, इस घटना में 5 से 6 यात्री भी घायल हुए हैं। इन सभी यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्री अनीस अहमद ने बताया कि सुबह का समय होने के कारण बस में ज्यादा यात्री सवार नहीं थे। दोनों बसों में 12 से 15 यात्री सवार थे, जिनमें से 5 से 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बसों की टक्कर के बाद एक बस में आग भी लग गई।

रिपोर्ट- लोकेन्द्र कुमार

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...

डकैती की योजना बना रहे 12 आरोपी गिरफ्तार, दो AMU छात्र भी शामिल।

अलीगढ़ । सिविल लाइन और क्वार्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते...