Home झारखण्ड जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर आंदोलन,खतियान जलाकर विरोध करेंगे घटवाल खतियानधारी.
झारखण्डराज्य

जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर आंदोलन,खतियान जलाकर विरोध करेंगे घटवाल खतियानधारी.

Share
Share

जामताड़ा में घटवाल–घटवार आदिवासी महासभा की अहम बैठक, जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर आंदोलन की रूपरेखा तय

26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस पर खतियान जलाकर विरोध करेंगे घटवाल खतियानधारी, राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान

जामताड़ा । जिले में घटवाल–घटवार आदिवासी महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दुमका रोड स्थित पाटोदिया धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के जिला अध्यक्ष दुबराज प्रसाद राय ने की, जबकि बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी महावीर राय ने किया। इस बैठक में संथाल परगना कोर कमेटी के कई प्रमुख समाजसेवियों और नेताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य मुद्दा घटवाल खतियानधारी समाज को पिछले कई वर्षों से जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जाने का रहा। समाज के लोगों ने कहा कि जामताड़ा जिले में लंबे समय से खतियानधारी घटवालों को जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण उनके बच्चे शिक्षा, रोजगार और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। बैठक में इस समस्या को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूरे झारखंड में एक साथ आंदोलन किया जाएगा, ताकि सरकार तक समाज की मांग मजबूती से पहुंच सके। महासभा ने यह भी निर्णय लिया कि 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर घटवाल खतियानधारी समाज के लोग प्रतीकात्मक रूप से अपना-अपना खतियान जलाकर सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराएंगे और जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग को सार्वजनिक रूप से जाहिर करेंगे।
बैठक में जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों के पदाधिकारी, सक्रिय समाजसेवी और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संथाल परगना कोर कमेटी से मनोज सिंह, हिसाबी राय, जगबंधु राय तथा जामताड़ा जिले से दीपक राय, सत्यवान राय, नरेश राय, गौतम राय, संतोष राय, दिनु राय सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। समाज के नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles