Home झारखण्ड सीआइएल चेयरमैन ने उपायुक्त से की औपचारिक मुलाकात
झारखण्डराज्य

सीआइएल चेयरमैन ने उपायुक्त से की औपचारिक मुलाकात

Share
Share

धनबाद । कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बी. साईराम ने गुरुवार की संध्या उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के साथ औपचारिक मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान दोनों पदाधिकारियों के बीच बेलगड़िया टाउनशिप के निवासियों को रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा सहित सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही बेलगड़िया टाउनशिप को सहयोगात्मक तरीके से विकसित करने पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान केन्दुआडीह में गैस रिसाव के नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, कोल इंडिया लिमिटेड के सीएमडी बी. साईराम, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सीएमडी मनोज अग्रवाल, निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles