Home झारखण्ड टुण्डी अंचलाधिकारी द्वारा ग़ैर आबाद भूमि पर लगाया गया सरकारी बोर्ड, अवैध कब्जा पर लगी पूर्ण पाबंदी।
झारखण्डराज्य

टुण्डी अंचलाधिकारी द्वारा ग़ैर आबाद भूमि पर लगाया गया सरकारी बोर्ड, अवैध कब्जा पर लगी पूर्ण पाबंदी।

Share
Share

धनबाद । टुण्डी अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल द्वारा गुरुवार को गोविन्दपुर गिरिडीह मुख्य मार्ग टुण्डी के जियाजोरी टुण्डी जिसका मौजा जियाजोरी मौजा नं -43 खाता नं -58 प्लाट नं 151, 223, 224, 228, 229, 89,91,147,154,157 कुल रकवा 10 एकड़ 34 डिसमिल सर्व खतियान के अनुसार ग़ैर आबाद खाते की भूमि है तथा जमाबंदी( झारखंड ) बिहार सरकार के नाम से दर्ज है, उस ग़ैर आबाद भूमि पर सरकारी बोर्ड लगाया गया। उक्त वर्जित भूमि पर बिना सक्षम न्यायालय के आदेश के भूमि पर किसी भी प्रकार की ख़रीद बिक्री या अवैध कब्जा/निर्माण करने वाले पर प्रशासन सख़्ती से निपटेगी।

बताते चलें कि टुण्डी के भू माफियाओं द्वारा ग़ैर मजरूआ ज़मीन पर पैनी नज़र था जो आज़ अंचलाधिकारी की कठोर कार्रवाई के कारण उन लोगों के मंसूबे में पानी फिर गया ।

अंचलाधिकारी टुण्डी ने चेतावनी लहजे में कहा कि किसी भी व्यक्ति ने सरकारी संपत्ति पर बिना कागजात का अपना दावा कर कब्जाने की कोशिश की तो उसे सरकार सख्ती से निपटेगी।
मौके पर अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल,अंचल निरीक्षक शहाबुद्दीन अंसारी, सरकारी अमीन बैजू यादव, आजसू नेता सोनू मंडल,कोल्हर मुखिया विजय कुमार मंडल, उपमुखिया बासुकी ठाकुर , पूर्णाडीह उपमुखिया रितेश कुमार पाण्डेय, अरविंद सोरेन,फैनीलाल यादव, पार्वती चरण पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles