Home झारखण्ड जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, 5 घायल।
झारखण्डराज्य

जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, 5 घायल।

Share
Share

हंटरगंज (चतरा) : हंटरगंज थाना क्षेत्र के उरैली में जमीन के विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की शाम मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से अनिल यादव (48) रविन्द्र यादव, मुरारी यादव,चंद्रशेखर यादव और गुड्डू यादव को चोटें आईं। परिजनों ने अपने निजी वाहन पर घायलों को लेकर हंटरगंज सीएचसी पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का इलाज किया। गंभीर रूप से घायल गुड्डू यादव और अनिल यादव को गंभीर स्थिती रहने के कारण गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहां गुड्डू की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इस दौरान अनिल यादव ने गांव के ही संजय यादव समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ आवेदन दी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने मे आवेदन देकर मामला दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राजगंज में चैती दुर्गा पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा।

धनबाद । राजगंज में बजरंगबली दल सह चैती दुर्गा पूजा के अवसर...

एनएचएम के तहत 18 पदों पर कुल 141 लोगों की नियुक्ति हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई बैठक।

धनबाद । जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 18 संविदा...

डीडीसी ने सहियाओं को प्रदान की प्रोत्साहन किट।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में आदर्श...