Home झारखण्ड बंद घर से हुई नकद और चांदी के गहने की चोरी.
झारखण्डराज्य

बंद घर से हुई नकद और चांदी के गहने की चोरी.

Share
Share

हंटरगंज (चतरा) : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटेहरा गांव में बंद पड़े घर से अज्ञात चोरों ने एक लाख रुपए की चोरी कर ली। चोर घर से दस हजार 500 नकदी, चांदी की पायल व गले की चेन चोरी कर चंपत हो गए।पुलिस ने पीड़ित के लिखित शिकायत के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।पीड़ित खुटेहरा गांव निवासी देवेंद्र कुमार साव ने बताया कि हम सपरिवार चतरा शहर के अव्वल मोहल्ला रहते हैं। सप्ताह में कभी- कभी घर आकर देखते रहते थे। मकान में ताला लगा रहता था। मुझे घर के पड़ोसी के द्वारा गुरुवार की सुबह सूचना दिया गया कि आपके घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद मैं आनन फानन में चतरा से गांव पहुंचा तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। जब वह मकान के अंदर प्रवेश किया तो सभी कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। जब सामान चेक किया तो 10 हजार 500 सौ रुपए कैश, चार पीस चांदी का पायल, चांदी का गला की चैन,4 पीस चांदी की बिछिया, सहित जरूरी दस्तावेज और घरेलू रसोई में उपकरण गायब थी।जो कुल लागत लगभग एक लाख की है। पीड़ित ने हंटरगंज थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। इधर जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर सब इंस्पेक्टर रूपेश कुमार दल बल के साथ पहुंचे और घटना का जायजा लिया।पुलिस आवेदन के आलोक में हर एक पहलू पर जांच करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...