Home झारखण्ड जदयू प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र
झारखण्डराज्य

जदयू प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र

Share
Share

धनबाद : जदयू झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद सह रेलवे बोर्ड स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य खीरू महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा। उक्त प्रतिनिधि मंडल में जदयू पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो, धनबाद जिला अध्यक्ष सह जोनल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह तथा गोड्डा जिला अध्यक्ष चक्रधर सिंह चुन्नू शामिल थे।ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया कि धनबाद रेल मण्डल के अंतर्गत आने वाले हजारीबाग रोड स्टेशन का नाम बदल कर सरिया स्टेशन किया जाये।राँची से नई दिल्ली चलने वाले राजधानी एक्सप्रेस को जो भाया बोकारो होकर चलती है उसे भाया बरककाना हजारीबाग टाउन होते हुए चलाया जाये।हावड़ा से गया तक चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन को पटना तक विस्तार किया जाये। जिससे रेलवे की आमदनी के साथ-साथ रेल यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलें।धनबाद रेल मण्डल से बंगलौर, पुणे एवं नई दिल्ली के लिए एक विशेष ट्रेन चलायी जाये।धनबाद रेल मण्डल के सभी स्टेशनों पर रेल नीर की व्यवस्था की जाये। धनबाद जंक्शन से गया होते हुए किउल गया लाईन में पटना तक एक नई ट्रेन चलाई जाये।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुंगेर के फिल्म निर्माता सुजीत सुमन बने भिखारी,वीडियो सोशल मीडिया में।

मुंगेर (बिहार) । फिल्म निर्माता सुजीत सुमन भिखारी बने हैं।लेकिन,यह वास्तविक नहीं...

उपायुक्त ने की झमाडा की योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष...

ड्यूटी के दौरान हुई मृत कर्मी के आश्रितों को मुआवजा व नियोजन पर बनी सहमति।

रांची । चामा नगड़ी कांके निवासी 32 वर्षीय बिरसा कच्छप की मृत्यु...

आर्थिक रूप से कमजोर महिला का सदर अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन।

धनबाद । सोमवार को सदर अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर एक...