Home झारखण्ड राजकीय मध्य विद्यालय कपूरिया में संकल्प प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन
झारखण्डराज्य

राजकीय मध्य विद्यालय कपूरिया में संकल्प प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन

Share
Share

रोटी, कपड़ा और मकान के अलावा शिक्षा भी महत्वपूर्ण : सहदेव महतो

तेतुलमारी । राजकीय मध्य विद्यालय रूदी कपूरिया में संकल्प प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन जय धरती मां फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए संकल्प एजुकेशन के निदेशक ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि हमारे जीवन में शिक्षा का बहुत ही महत्व है। रोटी, कपड़ा और मकान के अलावा अगर कोई सबसे अधिक महत्वपूर्ण चीज है तो वह शिक्षा है।इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को मन लगाकर अपनी शिक्षा पूरी करनी चाहिए और अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहिए।निरीक्षक के रूप में विद्यालय के प्रभारी मदन मोहन सिंह ,कुमारी पूनम राय एवं सीमा कुमारी रजक उपस्थित थे।ज्ञात हो की जय धरती मां फाउंडेशन सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों से तीन-तीन छात्र छात्राओं को चयन करके इंडियन सोसाइटी ऑफ़ मैथेमेटिक्स से जोड़ने का कार्य करेगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...