Home झारखण्ड फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
झारखण्डराज्य

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Share
Share

धनबाद । फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में किया गया।

कार्यशाला में सिविल सर्जन द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सुक्ष्म कार्य योजना बनाने, फाइलेरिया रागियों के लिए एमएमडीपी कीट का प्रयोग करने, फाइलेरिया क्लिनिक के सफ़ल संचालन, जन-जागरूकता, पर्यवेक्षण, रिपोर्टिंग इत्यादि पर विशेष चर्चा की।

सिविल सर्जन द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से प्रशिक्षण में बताई गई सूचना को अपने क्षेत्र में अक्षरशः लागू करने का निर्देश दिया गया।

प्रशिक्षण में जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार, डॉ हासिब क्षेत्रीय समन्वयक नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज, जिला वीबीडी सलाहकार रमेश कुमार सिंह, पीरामल स्वास्थ्य के जिला प्रतिनिधि आबिद सरदार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी, तोपचांची एवं निरसा के समुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles