Home झारखण्ड रेलकर्मियों के अधिकारों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – एसएनपी श्रीवास्तव
झारखण्डराज्य

रेलकर्मियों के अधिकारों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – एसएनपी श्रीवास्तव

Share
Share

धनबाद । रेलकर्मियों के अधिकारों को सुनिश्चित करना और सुरक्षित रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए हम आखिरी सांस तक संघर्ष करते रहेंगे। उक्त बातें ईसीआरकेयू के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की 101वीं वार्षिक अधिवेशन में कही। मंच से अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मान्यता प्राप्त करने हेतु हुए पिछले चुनाव में जिस यूनियन को ईसीआर में वहां के रेलकर्मियों ने जीत दिलाई है।आज वह एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अपने मुख्य कामों से हटकर अभी तक विजय जश्न में डूबा हुआ है।आज ईसीआर जोन में ट्रेकमेन्टेनर, लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर सहित सभी विभागों के कर्मचारियों पर प्रशासन द्वारा काम का बोझ बढ़ा दिया गया है। दूसरी तरफ रेलकर्मियों के वाजिब अधिकारों की रक्षा और समस्याओं का निराकरण के लिए वर्तमान यूनियन चुप्पी साधे हुए है। यह बड़ी पीड़ादायक स्थिति है। रेल कर्मचारी पछतावा कर रहा है कि हमने किस यूनियन पर भरोसा जताया है। जहां उनकी पीड़ा को सुनने वाला कोई नेतृत्वकर्ता नहीं है।मौके पर से अधिवेशन में भाग ले रहे ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह एआईआरएफ वर्किंग कमिटी मेम्बर मो. ज़्याऊद्दीन ने बताया कि ईसीआरकेयू के लड़ाकू साथी बिना मान्यता प्राप्त किए ही रेलकर्मियों के सुख दु:ख में उनके साथ अभी भी खड़े हैं। ईसीआरकेयू अपने अधिकतम ताकत के साथ हर मुश्किल में ईसीआर के रेलकर्मियों के साथ रहा है और आगे भी रहेगा। धनबाद मंडल में ईसीआरकेयू के मिडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि उक्त अधिवेशन में धनबाद मंडल से मो. ज़्याऊद्दीन के अलावा केन्द्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष, उमेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह,आर एन चौधरी, बीके साव सहित कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles