तोपचांची झील एक खूबसूरत और दिलचस्प पर्यटन स्थल हैं – गौतम मंडल
तोपचांची । वियाडा के पूर्व अध्यक्ष सह समाजसेवी विजय झा एवं मंडल समाज के केंद्रीय महासचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल तोपचांची झील का भ्रमण करने पहुंचे।उन्होंने तोपचांची झील की सुंदरता का लुत्फ़ उठाया।उन्होंने कहा कि तोपचांची झील की शांति और आकर्षण इसे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाती हैं।सन 1915 में पारसनाथ पहाड़ियों की ढलानों की खुदाई करके इस कृत्रिम झील का निर्माण किया गया था।इससे धनबाद और उसके आस – पास के इलाके में पानी की आपूर्ति की जाती हैं। विजय झा ने कहा कि तोपचांची झील अपनी शांति,हरियालि और प्राकृतिक सौंदर्य के लिये जानी जाती हैं।यहाँ सैलानियों का आना जाना लगा रहता हैं।
Leave a comment