Home झारखण्ड 69वीं राष्ट्रीय स्कूली स्केटिंग प्रतियोगिता (एसजीएफआई) में झारखंड के रुद्रांश शर्मा की दोहरी सफलता।
झारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

69वीं राष्ट्रीय स्कूली स्केटिंग प्रतियोगिता (एसजीएफआई) में झारखंड के रुद्रांश शर्मा की दोहरी सफलता।

Share
Share

रांची। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित आईटीएम ग्लोबल स्कूल, तुरी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली स्केटिंग प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में झारखंड के होनहार खिलाड़ी रुद्रांश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है।इस प्रतियोगिता में झारखंड स्केटिंग टीम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में भाग लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक किया गया।पूरे प्रतियोगिता में रुद्रांश शर्मा ने बेहतरीन संतुलन, धैर्य एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए इन-लाइन रोड रेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं एकल स्केटिंग स्पर्धा में सटीक रणनीति के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।इस शानदार उपलब्धि पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि स्केटिंग जैसे खेल में भी झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूली स्तर पर स्वर्ण पदक जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलो झारखंड आज राज्य के उभरते खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।आवश्यकता है कि खिलाड़ी पूरी ईमानदारी, अनुशासन एवं लगन के साथ निरंतर मेहनत करें।इस सफलता में कोच/मैनेजर सुभाष यादव,राजेश राम एवं सुमित शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग सहित राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने रुद्रांश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...