Home झारखण्ड शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह
झारखण्डराज्य

शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह

Share
Share

विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाएगी आकर्षक झांकी

आंगनबाड़ी, विद्यालय सहित सभी सरकारी भवनों में किया जाएगा झंडोत्तोलन

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर समाहरणालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पूर्व की भांति जिला स्तरीय मुख्य समारोह शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्लाटूनों द्वारा परेड और विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी कर्मी, पुलिस पदाधिकारी, राजस्व कर्मी, पंचायत सेवक, जनसेवक को सम्मानित किया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी विभागों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को झांकी में दर्शाने तथा झांकी में उत्कृष्ट एवं अच्छे संदेश प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। झांकी से पूर्व विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा ड्रील किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला सशस्त्र बल के दो प्लाटून, झारखंड सशस्त्र बल, एनसीसी बॉय्स व एनसीसी गर्ल्स, भारतीय स्काउट एवं गाइड, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ व होमगार्ड के प्लाटूनों द्वारा परेड में हिस्सा लिया जाएगा।

परेड का पूर्वाभ्यास 20 जनवरी से 24 जनवरी तक किया जाएगा। वहीं 24 जनवरी को सुबह 9:30 बजे उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक संयुक्त रुप से परेड का निरीक्षण करेंगे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में सुबह 9:00 बजे उपायुक्त द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद उपायुक्त द्वारा समाहरणालय में सुबह 10:30 बजे, मिश्रित भवन में उप विकास आयुक्त द्वारा सुबह 10:45 बजे, अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सुबह 10:50 बजे, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी भवन में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सुबह 11:00 बजे, पुलिस लाइन में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा 11:10 बजे तथा गांधी सेवा सदन में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा 11:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

इन विभागों द्वारा निकाली जाएंगी झांकियां

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उत्पाद विभाग, टाटा स्टील जामाडोबा, बीसीसीएल, जिला शिक्षा अधीक्षक सर्व शिक्षा अभियान, वन विभाग, अग्निशामक विभाग, पुलिस विभाग, डीआरडीए, आईसीडीएस, जनसंपर्क विभाग, आपूर्ति विभाग, गव्य विभाग, धनबाद नगर निगम, जेएसएलपीएस, सहकारिता, बैंकिंग सुविधाओं से संबंधित अग्रणी जिला प्रबंधक, पीएचडी, परिवहन, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा आकर्षक झांकी निकाली जाएगी।

बैठक में मुख्य समारोह स्थल की साफ सफाई, सौंदर्यीकरण, मुख्य समारोह स्थल की घेराबंदी, सुरक्षा, माननीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य अतिथियों, मीडियाकर्मियों के बैठने की व्यवस्था, समाहरणालय परिसर, मिश्रित भवन सहित शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर विद्युत साज सज्जा आदि को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालिवाल, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, डीएसपी शंकर कामती, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी के अलावा टाटा स्टील, बीसीसीएल, एमपीएल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...