Home झारखण्ड प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारियों ने की उपायुक्त से मुलाकात
झारखण्डराज्य

प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारियों ने की उपायुक्त से मुलाकात

Share
Share

विंटर स्टडी टूर के तहत किया बेलगड़िया व खनन क्षेत्रों का दौरा

धनबाद । लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी से 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारियों ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन से मुलाकात की।

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि सभी प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारी विंटर स्टडी टूर के लिए धनबाद आए हैं।

विंटर स्टडी टूर आईएएस प्रोफेशनल कोर्स का एक ज़रूरी हिस्सा है। इनको प्राइवेट और पब्लिक, दोनों सेक्टर के अलग-अलग संगठनों से जोड़ा जाता है, और उन्हें अलग-अलग राज्यों में गुड गवर्नेंस की पहलों से भी परिचित कराया जाता है। यह उनमें एक युवा सिविल सेवक के लिए ज़रूरी चरित्र और कौशल विकसित करेगा। साथ ही उनको कॉमर्स और इंडस्ट्री, रिसोर्स तथा फाइनेंस और इकोनॉमी के सेक्टर का अनुभव देगा।

उपायुक्त से मुलाकात करने के बाद सभी प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारियों ने जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा के साथ बेलगड़िया टाउनशिप का भ्रमण किया। इसके बाद भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड के ब्लॉक 2 ओपन कास्ट प्रोजेक्ट, मुनिडीह अंडरग्राउंड माइन्स तथा एना फायर प्रोजेक्ट का भ्रमण किया।

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालिवाल, प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारियों के ग्रुप लीडर सिद्धार्थ सिंह, सहायक ग्रुप लीडर आकाश गर्ग, शोभिका पाठक, ताशी तेनजिन, पेलना वांगचुग, पवित्रा पी, माधव अग्रवाल, दिव्यांक गुप्ता, दीपक कुमार तथा सोनम नोरबू मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...