Home झारखण्ड चतरा पुलिस ने 10 दिनों के भीतर किया स्वर्णकार से लूटकांड का खुलासा
झारखण्डराज्य

चतरा पुलिस ने 10 दिनों के भीतर किया स्वर्णकार से लूटकांड का खुलासा

Share
Share

अंतरराज्यीय गिरोह के 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपीयों का हैं आपराधिक इतिहास

अपाची बाइक सहित सोने के 19 आभूषण बरामद

हंटरगंज (चतरा) : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाईडीह गणपति पेट्रोल पंप के समीप हुए स्वर्णकार से ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया। इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल अपाची बाइक और अन्य सामान भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया।चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।एसडीपीओ ने बताया कि हंटरगंज थाना कांड संख्या 218/25 दिनांक 22 दिसंबर 2025 को धारा 309(4) बीएनएस दर्ज किया गया था। कांड दर्ज होते ही चतरा पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक छापेमारी का गठन किया गया।जिसका नेतृत्व एसडीपीओ संदीप सुमन ने किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 दिनों के अंदर लूट में प्रयुक्त किया गया कीपैड एवं स्मार्ट फोन और अपाची बाइक जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 03 एई 2377 बरामद कर ली गई।

पुलिस हिरासत में पकड़े गए अपराधी,जांच में अंतरराज्यीय गैंग के एक्टिव होने की जानकारी

पुलिस जांच में सामने आया कि लूटकांड के पीछे अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय था। इसके बाद छापेमारी टीम ने सीमांत राज्य बिहार में दबिश दी। गया जी जिले के से संतोष चौधरी और सिकंदर रजक को दबोचा गया। दोनों की निशानदेही पर करीब 05.41 ग्राम आभूषण बरामद किया गया।

गिरोह से जुड़े अन्य लिंक, सहयोगियों की तलाश जारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि मामले में आगे भी गहन अनुसंधान जारी है। गिरोह से जुड़े अन्य लिंक और सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

आरोपीयों का रहा हैं लंबा आपराधिक इतिहास

आरोपी गया जी जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भाजेदा निवासी संतोष चौधरी का आपराधिक इतिहास लंबा है,11 मामला मुफ्फसिल थाना दर्ज है जबकि बोधगया, मगध मेडिकल, बुनियादगंज और विष्णुपद थाना में भी मामला दर्ज है। वही सिकंदर रजक का भी दो बोधगया और एक डेल्हा थाना में मामला दर्ज है।

पुलिस टीम की शानदार भूमिका

चतरा एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप सुमन, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, सब इंस्पेक्टर रूपेश कुमार, पुरूषोतम अग्निहोत्री, सुनील कुमार दुबे ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...