Home झारखण्ड बरवाअड्डा थाना प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर, रवि कुमार को पदभार।
झारखण्डराज्य

बरवाअड्डा थाना प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर, रवि कुमार को पदभार।

Share
Share

धनबाद : बरवाअड्डा थाना प्रभारी रजनीकांत के खिलाफ कई गंभीर शिकायतों के फलस्वरूप धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने सख्त कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया हैं।पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी रवि कुमार को बरवाअड्डा थाना का नया प्रभारी बनाया गया हैं।जबकि, एसआई नीतीश कुमार को पूर्वी टुंडी का प्रभारी बनाया गया है।
एसआई रजनीकांत के खिलाफ क्राइम कंट्रोल में विफलता, केस डिस्पोजल में लापरवाही और विभागीय कार्यों में शिथिलता की शिकायतें हैं।जिसके कारण सख्त कार्रवाई किया गया।कृषि बाजार में हुए लूटपाट और फायरिंग की घटना के दो महीने से अधिक समय तक बिना समाधान के रहने और जमीन विवाद में मोटी रकम वसूलने सहित कई अन्य मामलों में लापरवाही के कारण भी शामिल हैं।

लाइन हाजिर क्या होता हैं?

लाइन हाजिर एक विभागीय कार्रवाई है,जिसमें किसी पुलिसकर्मी को उसकी ड्यूटी (थाने या फील्ड) से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया जाता है,ताकि उस पर लगे आरोप की जांच हो सके।यह एक तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई है,जहाँ उसे कोई महत्वपूर्ण काम नहीं दिया जाता और वह अधिकारियों की सीधी निगरानी में रहता है।जांच पूरी होने तक वह अपनी पुरानी पोस्ट पर वापस नहीं जाता हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...