Home झारखण्ड अड्डाबाजी पर पुलिस का करारा प्रहार, जिलेभर में चला विशेष अभियान।
झारखण्डराज्य

अड्डाबाजी पर पुलिस का करारा प्रहार, जिलेभर में चला विशेष अभियान।

Share
Share

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई, दो दर्जन से अधिक लोग हिरासत में।

धनबाद। जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अड्डाबाजी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस व्यापक अभियान का नेतृत्व संबंधित थाना प्रभारियों ने किया, जबकि पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की अलग-अलग टीमों को विभिन्न इलाकों में तैनात किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करते हुए सघन जांच अभियान चलाया। विशेष रूप से उन स्थानों को चिह्नित किया गया, जहां पूर्व में अड्डाबाजी, शराब सेवन अथवा असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें मिलती रही हैं। सुनसान इलाकों, सड़क किनारे, स्कूल परिसर, खेल मैदान, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने अचानक दबिश दी, जिससे अड्डाबाजी कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

इस क्रम में पुलिस ने अड्डाबाजी करते हुए तथा सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करते करीब 53 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। सभी को संबंधित थानों में लाकर पूछताछ की गई, वहीं उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में भय का माहौल देखा गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अड्डाबाजी न केवल सामाजिक माहौल को बिगाड़ती है, बल्कि इससे अक्सर विवाद, मारपीट और गंभीर अपराध की आशंका भी बनी रहती है। नशे की हालत में लोग कानून व्यवस्था को चुनौती देने से भी नहीं चूकते, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा प्रभावित होती है।

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि अड्डाबाजी के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। अपराध की रोकथाम और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...