Home झारखण्ड अब दिशोम गुरु शिबू सोरेन मोड़ के नाम से जाना जाएगा आठ लेन सड़क पर अवस्थित कुर्मीडीह चौराहा – रतिलाल टूडू
झारखण्डराज्य

अब दिशोम गुरु शिबू सोरेन मोड़ के नाम से जाना जाएगा आठ लेन सड़क पर अवस्थित कुर्मीडीह चौराहा – रतिलाल टूडू

Share
Share

धनबाद । झारखण्ड निर्माता दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन का 82वाँ जयन्ती के उपलक्ष में सोनोत सांताल समाज के केंद्रीय समिति द्वारा आठ लेन सड़क पर स्थित कुर्मीडीह चौक का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन मोड़ किया गया।जहां आदिवासी रीति रिवाज से लौह नामपट्ट को पूजा अर्चना कर स्थापित किया गया।दिशोम गुरु के संघर्षों को याद कर वक्ताओं ने कहा कि गुरुजी ने महाजनी प्रथा के विरोध में जोरदार आंदोलन कर आदिवासियों मूलवासियों की जमीन को महाजनों से मुक्त करवाया।पूरे बृहद झारखण्ड में भ्रमण कर नशा मुक्त समाज के लिए आह्वाहन कर शिक्षित समुदाय की अपील करते रहे।गुरुजी ने संपूर्ण जीवन झारखण्ड के लिए निछावर कर दिया।गुरुजी सिर्फ एक समुदाय के नेतृत्वकर्ता नहीं थे,अपितु सर्व समाज के महानायक रहें।उनका संघर्ष,महान जीवन,शिक्षा,आदर्श सदियों तक जनमानस को न्याय,स्वाभिमान की राह सहित झारखण्ड के जल,जंगल और जमीन की रक्षा के लिए हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में नृत्य किया एवं रतिलाल टूडू सहित सभी गणमान्यजन मांदर की थाप पर खूब झूमे।इस पुनीत कार्य पर झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टूडू,सोनोत सांताल समाज के संयोजक रमेश टूडू, केंद्रीय अध्यक्ष सनातन सोरेन,केंद्रीय सचिव अनिल टूडू।के अलावे समाज के नायके,हड़ाम ने विधि विधान से पूजा अर्चना किया तथा साथ में रूपलाल हांसदा,लोथा हांसदा, दिनेश्वर हेम्ब्रम, हेमलाल टूडू,छोटेलाल हेम्ब्रम, रवि हेम्ब्रम, संजय हेम्ब्रम, आकाश हांसदा, प्रकाश हांसदा,सनातन हांसदा,सुभाष टुडू,अजित टूडू,टार्जन हांसदा,विकास टूडू,संजय टूडू,मोहन टूडू,लक्ष्मण हेम्ब्रम,शिव कुमार हांसदा,लखनलाल टूडू,संजय रजवार,शहजाद अंसारी,पारस ठाकुर,सोनू कुमार एवं अन्य महिलाओं एवं पुरुषों ने भी हिस्सा लिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...