Home झारखण्ड प्रशासन रेलवे के एनसीपीएल कंपनी पर कार्रवाई करें,नहीं तो जनआंदोलन को बाध्य होंगे : सदानंद महतो
झारखण्डराज्य

प्रशासन रेलवे के एनसीपीएल कंपनी पर कार्रवाई करें,नहीं तो जनआंदोलन को बाध्य होंगे : सदानंद महतो

Share
Share

DHANBAD : रेलवे एनसीपीएल कंपनी द्वारा पिछले 15 दिन पूर्व किए गए हैबी ब्लास्टिंग की वजह से जीतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की नींव जर्जर हो चुकी हैं।जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया हैं।यह गोमो क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य का एकमात्र जीवन रेखा हैं।कुछ दिन पूर्व ही स्वास्थ्य केंद्र जीतपुर का रंग रोगन हुआ था।यह अस्पताल पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह एवं डुमरी के पूर्व विधायक – मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के प्रयास से बना था।इसके बनने से गोमो क्षेत्र के ग्रामिणों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उम्मीद जगी थी।लेकिन, पूर्णतः कभी भी अस्पताल का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो पाया।

सामाजिक कार्यकर्ता सदानन्द महतो ने कहा कि रेलवे एनसीपीएल कंपनी द्वारा हैवी ब्लास्टिंग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की क्षति हुई हैं।इसको अविलंब ठीक करें तथा रेलवे प्रशासन,स्थानीय प्रशासन,कंपनी पर जांच उपरांत उचित कानूनी कार्रवाई करें।अन्यथा ग्रामीण जनआंदोलन को बाध्य होंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...