Home झारखण्ड झामुमो युवा मोर्चा ने धूमधाम से मनाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती।
झारखण्डराज्य

झामुमो युवा मोर्चा ने धूमधाम से मनाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती।

Share
Share

जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने केक काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर दी श्रद्धांजलि, बोले – गुरुजी का सपना ही हमारा संकल्प

धनबाद : झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती रविवार 11 जनवरी को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक स्थित सभा स्थल पर झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा के बैनर तले धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम की अगुवाई संगठन के जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने की।इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उपस्थित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर जयंती की बधाई दी।जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने कहा कि “दिशोम गुरु भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, उनका संघर्ष और उनके द्वारा दिखाया गया सपना आज भी हमारे दिलों में जीवित है।”
उन्होंने आगे कहा कि “आज जिस झारखंड में हम खुली सांस ले पा रहे हैं,वह दिशोम गुरु शिबू सोरेन का ही परिणाम है।युवा मोर्चा उनके सपनों के झारखंड को साकार करने के लिए संकल्पित है।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अटल क्लिनिक छाताबाद में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन।

धनबाद : युवा शक्ति फाउंडेशन व वार्ड 2 के पार्षद प्रतिनिधि मासूम...

ईंट भट्ठे में मजदूरी कर रहें हजारीबाग सेंट्रल जेल से फरार तीन कैदी महाराष्ट्र से गिरफ्तार।

हजारीबाग : झारखंड की हजारीबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली।लोकनायक जयप्रकाश...

जनता मजदूर संघ का वनभोज सह नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन।

झरिया विधायक रागिनी सिंह का हुआ जोरदार स्वागत। धनबाद : नव वर्ष...

दुकानदार पर चली गोली की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश,किया विरोध प्रदर्शन।

असामाजिक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने...