Home झारखण्ड जनता मजदूर संघ का वनभोज सह नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन।
झारखण्डराज्य

जनता मजदूर संघ का वनभोज सह नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन।

Share
Share

झरिया विधायक रागिनी सिंह का हुआ जोरदार स्वागत।

धनबाद : नव वर्ष के शुभ अवसर पर जनता मजदूर संघ द्वारा माटीगढ़ा डैम परिसर में एक ‘वनभोज’ (पिकनिक) सह नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झरिया की विधायिका रागिनी सिंह का बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के बरोरा-1 और ब्लॉक-2 क्षेत्रों में स्थानीय लोगों और मजदूरों द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। गूंजे ‘जिंदाबाद’ के नारे, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह, समारोह के दौरान पूरा क्षेत्र “संजीव–रागिनी जिंदाबाद” और “सिद्धार्थ–मिनी सिद्धार्थ जिंदाबाद” के नारों से गुंजायमान रहा।
माटीगढ़ा डैम की वादियों में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल एक पिकनिक था, बल्कि जनता मजदूर संघ की एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन का केंद्र भी बना। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और बेहद उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
विधायिका रागिनी सिंह के साथ संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम और संयुक्त महामंत्री मिनी सिद्धार्थ गौतम का भी भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में जनता मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए श्रमिक हितों और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
रागनी सिंह ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि मजदूरों के अधिकारों और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। श्रमिकों के कल्याण के लिए संघ हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगा। नए साल में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकजुट होकर विकास कार्यों में जुटने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के कई प्रमुख पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय सदस्य गोपाल मिश्र,शाखा सचिव ABOCP माइंस (ब्लॉक-2) अकलेश नोनिया,शाखा सचिव मधुबन कोल वाशरी परमेश्वर भुईयां,शाखा सचिव, JOCP (ब्लॉक-2) विजय कुमार चौहान सहित कई यूनियन समर्थक मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...