Home झारखण्ड राजधानी रांची में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़।
झारखण्डराज्य

राजधानी रांची में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़।

Share
Share

12 बच्चे बरामद,गुलगुलिया गिरोह के 13 गिरफ्तार।

रांची : राजधानी रांची में पुलिस ने एक बड़े बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 12 अपहृत बच्चों को सुरक्षित बरामद किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि करीब दो दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसकी पुष्टि रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने की।

बरामद बच्चों को बोकारो, धनबाद, चाईबासा और रांची से चोरी किया गया था। सभी बच्चों को फिलहाल धुर्वा थाना लाया गया है। पुलिस अब बच्चों के परिजनों की पहचान और तलाश में जुटी है। एसएसपी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर परिजनों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए टेस्ट भी कराए जाएंगे।

एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि धुर्वा थाना क्षेत्र से अंश और अंशिका के लापता होने के बाद रांची पुलिस ने रांची समेत अन्य जिलों और राज्यों में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान इस बच्चा चोर गिरोह का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि यह गिरोह “गुलगुलिया गैंग” के नाम से जाना जाता है, जो पिछले दस वर्षों से बच्चा चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है।

पुलिस के अनुसार, गुलगुलिया गैंग अब तक कई बच्चों की खरीद-फरोख्त कर चुका है। इस गिरोह के तार बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

बीएलओ को प्रतिदिन फिल्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश। धनबाद । 40 धनबाद...

ऑपरेशन से पहले महिला मरीज की मौत,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।

अलीगढ़ । अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित धौर्रामाफी के एसआईजी हॉस्पिटल...