Home झारखण्ड आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत में बरती जा रही अनियमितता।
झारखण्डराज्य

आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत में बरती जा रही अनियमितता।

Share
Share

फंड का किया जा रहा है दुरुपयोग : ग्रामीण

सैकड़ों ग्रामीण ने जताया विरोध, ग्रामीण ने कार्रवाई की मांग की।

हंटरगंज (चतरा) : जिले के हंटरगंज प्रखंड के कोबनी में आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत में अनियमितता का मामला सामने आया है। सरकार से मिले फंड का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है।आंगनबाड़ी केंद्र में संवेदक के द्वारा भवन का जीर्णोद्धार में घोटाले का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र के भवन की मरम्मती के नाम पर सरकारी पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है। रंगाई पोताई कर योजनाओं का कोरम पूरा किया गया है। ग्रामीणों ने बताया की आंगनबाड़ी केंद्र में पांच दिन पूर्व लगी टाइल्स उखड़ने लगी है। सिर्फ बालू पर टाइल्स को चिपका दिया गया है । आगे उन्होंने कहा कि सड़क के समीप ही शौचालय की टंकी बना दी गई है, जिससे कभी भी सड़क दुर्घटना हो सकती है,कार्यस्थल पर अब तक योजनापट्ट नहीं लगाया गया है। ऐसे में किस मद से और कितने की लागत से मरम्मती कार्य किया गया है,हम ग्रामीणों को कुछ भी मालूम नहीं है। कहा कि पंचायत के सभी काम में बिचौलिया हावी हो गया है। कार्यों में भारी लापरवाही बरती जा रही है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण सोनू यादव, ललित साव, अनिल पासवान, शिवबरत यादव, संजय यादव, जयराम साव, महेंद्र भारती, संतोष भारती गरीबन भारती,बसंत साव, आरती कुमारी, चन्दन देवी, मीना देवी, सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। वही बहेरी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि चापानल के समीप ही शौचालय टंकी बना दी गई है, जिससे पानी दूषित होगी।वहीं संवेदक देवधारी यादव ने बताया कि ग्रामीण बरत यादव और जयराम साव के द्वारा दस हजार रुपया की मांग की जा रही थी। जिसे नहीं देने पर धमकी दिया गया कि जांच करवा देंगे, टाइल्स को दुबारा लगाया जाएगा। स्थान नहीं मिलने के कारण सड़क के समीप टंकी बनवाया गया है। वही हंटरगंज बीडीओ सह सीडीपीओ निखिल गौरव कमान कच्छप ने कहा कि कार्यस्थल पर जांच किया जाएगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...