Home झारखण्ड गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
झारखण्डराज्य

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Share
Share

देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और गौरव का दिया संदेश

धनबाद । गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन न्यू टाउन हॉल धनबाद में जिला प्रशासन के द्वारा आहूत किया गया। जिले के करीब 15 विद्यालयों एवं संस्थाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां यथा देशभक्ति गीत गायन, देशभक्ति थीम पर नाटक का मंचन एवं देशभक्ति गीत पर मनमोहन डांस प्रस्तुत किया।

विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों के आकलन के उपरांत प्रथम स्थान कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय, तोपचांची द्वितीय स्थान यशोमती श्री विद्मा निकेतन,झरिया एवं लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, झरिया तथा तृतीय स्थान कीडस् गाडन, झरिया को मिला। निणाॆयक मंडली ‌द्वारा 4 कार्यक्रम का चयन किया गया।
प्रदर्शन में शामिल होने वाले सभी कलाकारों को विद्यालयों को प्रमाण पत्र भी दिया गया।

कार्यक्रम का आकलन विशेषज्ञ टीम के द्वारा किया गया। इस दौरान उपायुक्त धनबाद, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, एसडीएम सहित जिले के सभी बड़े पदाधिकारी ने कार्यक्रम का अवलोकन किया।

कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार,उप विकास आयुक्त सन्नी राज,अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे,नगर आयुक्त आशीष गंगवार, डायरेक्टर डीआरडीए राजीव रंजन, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा,जिला योजना पदाधिकारी,जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी के अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष कुमार,अशोक  रवानी,हरेन्द्र कुमार गुप्ता के अलावा घनश्याम दूबे,ऐलिना बसु,रुपा कुमारी,संगीत शिक्षक संध्या कुमारी,रुदेश्वर सिंह,रश्मि प्रभा,सुनीता तिग्गा,प्रदीप कर,दीपक कुमार,रविकान्त,सुमिता दत्ता,गिरीश कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...