Home झारखण्ड बीबीएमकेयू के मास कम्युनिकेशन विभाग में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
झारखण्डराज्य

बीबीएमकेयू के मास कम्युनिकेशन विभाग में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Share
Share

हिक्की गजट दिवस पर जनसंचार विभाग में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।

धनबाद । हिक्की गजट दिवस (29 जनवरी) के अवसर पर बीबीएमकेयू के मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “डिजिटल सुनामी में अखबारों का अंत? या नई शुरुआत?” रखा गया था।
कार्यक्रम में कुल 16 विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्य रखेते हुए विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और प्रिंट मीडिया की बदलती भूमिका पर तार्किक एवं प्रभावशाली वक्तव्य दिए।
निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के बाद अनिमेष कुमार को प्रथम, अंजलि चक्रवर्ती को द्वितीय तथा राज आर्यन शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र एवं सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. अमूल्य सुमन बेक ने की। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. विकास चंद्र एवं हर्षित कच्छप उपस्थित रहे। साथ ही स्कॉलर अंजलि कुमारी सहित अन्य विद्यार्थी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभाग के शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में समसामयिक मुद्दों की समझ के साथ-साथ अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...