Home झारखण्ड “प्रयास” कार्यक्रम के तहत चार छात्रों को आठवीं की प्री-बोर्ड परीक्षा में कराया शामिल
झारखण्डराज्य

“प्रयास” कार्यक्रम के तहत चार छात्रों को आठवीं की प्री-बोर्ड परीक्षा में कराया शामिल

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने, एक भी छात्र परीक्षा से वंचित नहीं रहे, उसके लिए “प्रयास” कार्यक्रम की शुरुआत की है।

इसके तहत राजकीयकृत मध्य विद्यालय दुर्गामंदिर में अष्टम प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर चार बच्चों को परीक्षा में शामिल कराया गया।

इसमें छात्र उत्तम हाड़ी को परीक्षा में शामिल कराना प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार कर्ण तथा शिक्षक राज कुमार वर्मा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। परंतु उनके दृढ़संकल्प से उन्हें सफलता मिली।

दोनों उत्तम हाड़ी को खोजने के लिए सर्वप्रथम सरायढेला गए। वहाँ नहीं मिलने पर उसे ढूंढ़ते हुए मांझीबांध तालाब के निकट जंगल में गए और उसे खोज निकाला। तत्पश्चात उसके घर जाकर उसे तैयार कर परीक्षा में शामिल कराया। इस तरह दोनों ने विद्यालय में शत प्रतिशत छात्रों को प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल कराया।

वहीं इसके पूर्व खोजे गए प्रमाण मरांडी, जो विद्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर रहता है, उससे दोनों ने लगातार संपर्क बनाए रखा और आर्थिक मदद कर‌ परीक्षा में शामिल कराया।

श्री कर्ण तथा श्री वर्मा ने बताया कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा हुआ यह उनका एक छोटा सा प्रयास था।कहा कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...