Home झारखण्ड महापौर के 7, अध्यक्ष पद के 4 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री।
झारखण्डराज्य

महापौर के 7, अध्यक्ष पद के 4 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री।

Share
Share

महापौर के लिए 2 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

धनबाद । नगर निकाय चुनाव में धनबाद नगर निगम क्षेत्र में महापौर के पद के लिए 7 नामांकन पत्रों की बिक्री हई। वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 4 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

महापौर के पद के लिए 2 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जबकि चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद तथा धनबाद नगर निगम के वार्ड पार्षद के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।

धनबाद नगर निगम के वार्ड 1 से 5 तक 14, वार्ड 6 से 10 तक 7, वार्ड 11 से 15 तक 9, वार्ड 16 से 20 तक 7, वार्ड 21 से 25 तक 10, वार्ड 26 से 30 तक 8, वार्ड 31 से 35 तक 9, वार्ड 36 से 40 तक 5, वार्ड 41 से 45 तक 11, वार्ड 46 से 50 तक 6 एवं वार्ड संख्या 51 से 55 तक 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

प्रत्याशियों के मार्गदर्शन के लिए नामांकन पत्रों के बिक्री काउंटर पर स्पष्ट साइन बोर्ड के साथ विशेष काउंटर बनाए गए हैं। वहीं नामांकन के लिए मुख्य प्रवेश द्वार एवं भवन के अंदर स्पष्ट दिशा निर्देश के साथ साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर,पैदल जा रहे वृद्ध को रौंदा।

दोनों पैर और एक हाथ फ्रैक्चर, गया रेफर जिला प्रशासन से तेज...

नशेड़ी युवक की मारपीट से बुजुर्ग महिला की मौत।

बिजनौर । धामपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर सादा में शुक्रवार की शाम...

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन मास्टर टूर्नामेंट का शुभारंभ।

रायबरेली : रायबरेली अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ट्रेनिंग बीडी पाल्सन ने इंटरनेशनल...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 75 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम...