Home झारखण्ड मास्टर ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र का आयोजन।
झारखण्डराज्य

मास्टर ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र का आयोजन।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार नगर निगम निर्वाचन 2026 के आलोक में कंबाइंड बिल्डिंग स्थित पुराने डीआरडीए सभागार में चयनित 32 मास्टर ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण सह ब्रीफिंग सत्र का आयोजन किया गया।

सत्र को संबोधित करते हुए नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने कहा कि इस प्रशिक्षण के आयोजन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की विभिन्न बारीकियों से अवगत होना है। उन्होंने सभी को निर्वाचन के नियमों के अंतर्गत अक्षरशः प्रशिक्षण प्राप्त लेने को कहा।

वहीं मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण ने कहा कि यह निर्वाचन मतपत्र और मतपेटिका के माध्यम से कराया जाना है। उन्होंने पेपर सील के प्रयोग, मतपेटिका पर लेबल लगाने, मतपत्र में मतदाता का हस्ताक्षर, बूथ पर पीठासीन पदाधिकारी तथा मतदान पदाधिकारियों के संबंध में जानकारी दी। जबकि अन्य मुख्य मास्टर ट्रेनर राजकुमार वर्मा ने कहा कि मतपत्र को सही तरीके से फाड़कर उसे मोड़ने के बारे में जानकारी दी।

अन्य प्रशिक्षक संजय कुमार, कुमार वंदन, उमेश लाल, देवेश त्रिवेदी, बृजभूषण पांडे आदि ने भी निर्वाचन की बारीकियों से अवगत कराया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...