Home उत्तर प्रदेश जमीन विवाद के चलते वृद्ध महिला की हत्या, आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश

जमीन विवाद के चलते वृद्ध महिला की हत्या, आरोपी फरार

Share
Share

लखनऊ। हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक खाली घर में अकेले रह रही वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस हत्या के पीछे जमीनी विवाद का कारण बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

दरअसल, पूरा मामला हमीरपुर जिले के सिलोलर थाना क्षेत्र के खैरी गांव का है, जहां करीब 80 साल की एक महिला अकेले घर में रहती थी। शनिवार सुबह महिला के घर पर महिला को मृत पाया गया, जिसे देख गांव में हडकंप मच गया। गांव वालो से मिली जानकारी के मुताबिक वृद्ध महिला की हत्या संपत्ति को लेकर की गई है। महिला के नाम पर 3 बीघा जमीन है, जिसे लेकर कुछ दिन पहले परिवार में विवाद हुआ था।

बता दें कि घटना के खुलासे को लेकर डॉग स्कॉट सहित कई थानों की फोर्स लगाई गई है।  तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त की छानबीन शुरू कर दी है। अभियुक्त मौके से फरार है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...

गोरखपुर ओवरब्रिज हादसा: MBBS छात्र को SUV ने कुचला, 15 मीटर उछलकर रेलिंग पर लटका – क्या ड्राइवर फरार था?

गोरखपुर के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर बुधवार रात टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV ने BRD...

होली पर्व को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट।

एसपी ने जनपद के हर थाना क्षेत्र में भृमण कर सौहार्द के...