Home Top News सीतापुर में चक्काजाम के लिए जा रहे किसान नेता रोके गए, कई नजरबंद
Top Newsउत्तर प्रदेश

सीतापुर में चक्काजाम के लिए जा रहे किसान नेता रोके गए, कई नजरबंद

Share
Share

उत्तर प्रदेश। सीतापुर जिले में किसान आंदोलन को लेकर पुलिस की सतर्कता बढ़ी है। पुलिस सख्ती के बीच कई नेता रोके गए, कुछ नजरबंद भी हुए हैं। हाइवे पर पुलिस पीएसी द्वारा वाहनों की चेकिंग जारी है।

किसान सयुक्त मोर्चा आह्वान की ओर किए गए प्रदर्शन और चक्का जाम की घोषणा के बाद जिला पुलिस शुक्रवार से ही अलर्ट थी। रात में हरगांव, महमूदाबाद, रामपुर मथुरा, महोली, मिश्रिख और संदना आदि इलाकों में पुलिस ने कई नेताओं को नजरबंद किया।

कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें घर से निकलते ही रोक लिया गया। रोके जाने वालों में किसान नेता वेद प्रकाश पाण्डे सहित अन्य शामिल हैं सुबह से ही हाइवे पर अधिक सख्ती है। अटरिया, महोली और हरगांव बार्डर पर आने जाने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ की जा रही है। चक्का जाम की संभावनाओं को लेकर पीएसी भी तैनात है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...

25 जून, ‘संविधान हत्या दिवस’-एक दु:खद स्मरण : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उपस्थित लोगों को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक...

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू ?

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू...

योग ही जीवन हैं डॉक्टर वैशाली

मुंबई – हिंदी तथा बंगाली टेलीविजन व फिल्म अभिनेत्री डॉ. वैशाली घोष...