Home Breaking News Top News गुजरात उच्च न्यायालय के 60 साल पूरे होने पर बोले प्रधानमंत्री,न्यायपालिका ने अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा से पालन किया
Top Newsगुजरात

गुजरात उच्च न्यायालय के 60 साल पूरे होने पर बोले प्रधानमंत्री,न्यायपालिका ने अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा से पालन किया

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने शनिवार को देश की न्यायपालिका की सराहना करते हुए कहा कि उसने लोगों के अधिकार की रक्षा करने और निजी स्वतंत्रता को बरकरार रखने के अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा से निवर्हन किया है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने उन स्थितियों में भी अपने कर्तव्य का निष्ठा से पालन किया, जब राष्ट्र हितों को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता थी।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी  के दौरान वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दुनिया में सर्वाधिक संख्या में सुनवाई की। मोदी ने गुजरात उच्च न्यायालय के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से डाक टिकट जारी करने के बाद कहा, “हर देशवासी यह कह सकता है कि हमारी न्यायपालिका ने हमारे संविधान की रक्षा के लिए दृढ़ता से काम किया। हमारी न्यायपालिका ने अपनी सकारात्मक व्याख्या से संविधान को मजबूत किया है।”

उन्होंने कहा, ‘‘यह सुनकर सभी को गौरव होता है कि हमारा न्यायालय महामारी के दौरान वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दुनिया का सर्वाधिक सुनवाई करने वाला न्यायालय बन गया है।” मोदी ने कहा कि न्यायपालिका ने लोगों के अधिकार की रक्षा करने, निजी स्वतंत्रता को बरकरार रखने के अपने कर्तव्य का निष्ठा से निर्वहन किया।

उसने उन स्थितियों में भी अपने कर्तव्य का पालन किया, जब राष्ट्र हितों को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता थी.  उन्होंने कहा कि ‘डिजिटल इंडिया मिशन’ की बदौलत देश की न्याय प्रणाली का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है। और 18,000 से अधिक अदालतें कम्प्यूटरीकृत हो चुकी हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गुजरात वोटर लिस्ट SIR फेज-1: 17 लाख मृत, 30 लाख शिफ्टेड—26 जिलों में जीरो अनोमली

गुजरात SIR फेज-1 में 10.69 लाख ASD (अनुपस्थित-शिफ्टेड-मृत) अनियमितताओं की जांच लगभग...

CAA के तहत 195 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता

अहमदाबाद में पाकिस्तान से आए 195 प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र दिए...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...

भारत ने जीता CWG 2030 का अधिकार, अहमदाबाद बनेगा मेजबान शहर

पीएम मोदी ने भारत को CWG 2030 की मेजबानी मिलने पर खुशी...