Home झारखण्ड महापौर चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त।
झारखण्डराज्य

महापौर चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त।

Share
Share

अभ्यर्थियों को दी खर्च की सीमा व नियमों की विस्तृत जानकारी।

धनबाद । नगर निगम के महापौर पद के चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से धनबाद समाहरणालय के कक्ष संख्या 4 में सभी महापौर पद के अभ्यर्थियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी (महापौर)-सह-अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने की। इस अवसर पर नगरपालिका (आम) निर्वाचन के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो एवं व्यय प्रेक्षक भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में विभिन्न अभ्यर्थी एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधि शामिल हुए। निर्वाची पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव संबंधी नियमों एवं आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से पालन करने का स्पष्ट निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सभी अभ्यर्थियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही बैठक के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई विभिन्न जिज्ञासाओं और व्यावहारिक समस्याओं का भी विस्तार से समाधान किया गया।

निर्वाची पदाधिकारी (महापौर)-सह-अपर समाहर्ता, धनबाद की ओर से जानकारी दी गई कि महापौर पद के चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी अधिकतम 25 लाख रुपये तक ही खर्च कर सकते है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधी नियमों के पालन से ही धनबाद नगर निगम चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और आदर्श तरीके से संपन्न कराया जा सकता है।

इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक ने प्रचार-प्रसार से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतम आठ वाहनों का उपयोग कर सकते है। इसमें प्रत्याशी का निजी वाहन भी शामिल होगा, जिससे वे क्षेत्र भ्रमण करते हैं। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग सहित सभी प्रचार गतिविधियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप करने की हिदायत दी गई।

व्यय प्रेक्षक ने स्पष्ट किया कि चुनावी खर्च से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी छिपाना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को नियमित रूप से व्यय लेखा पंजी का संधारण करना अनिवार्य होगा। साथ ही व्यय अभिलेखों की जांच के लिए 12 फरवरी, 16 फरवरी और 20 फरवरी को वाणिज्यकर भवन, रणधीर वर्मा चौक स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान एआरओ बाल किशोर महतो, आरओ सेल के संजय झा,रूपेश मिश्रा,राम विलास राम, सुशील सिन्हा, प्रशांत झा, विजय कुमार, मनीष कुमार, संतोष कुमार, अंशु देव, घनश्याम दुबे, कुलदीप, मो. सोहराब, उमेश प्रमाणिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...