Home झारखण्ड उपायुक्त ने किया गुरुजी आश्रम का निरीक्षण।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने किया गुरुजी आश्रम का निरीक्षण।

Share
Share

दिशोम गुरु से जुड़े एक-एक प्रसंग को बारीकी से सुना।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो तथा उप विकास आयुक्त सन्नी राज के साथ मछियारा पंचायत के पोखरिया स्थित गुरुजी आश्रम का निरीक्षण किया।

गुरुजी आश्रम को पर्यटक स्थल बनाने के लिए उपायुक्त ने दिशोम गुरु की प्रतिमा के लिए शेड, वहां रहने वालों के लिए आवास एवं आश्रम को दर्शनीय स्थान बनाने को लेकर कई बिन्दुओं पर प्रखंड एवं जिला के अधिकारीयों के साथ चर्चा कर कई निर्देश दिए।

उपायुक्त ने गुरुजी आश्रम के साथ मनियाडीह थाना के सामने बने शहीद श्यामलाल मुर्मू के समाधी स्थल का भी मुआयना किया।‌ इसका भी कायाकल्प करने का निर्देश दिया।

उन्होंने आश्रम में रह रहे लोगों से मिलकर दिशोम गुरु से जुड़े एक-एक प्रसंग को बारीकी से सुना। साथ ही उनके द्वार उपयोग किये गए सामान को संरक्षित करने के साथ उस घर को भी लोगों के दर्शन के लिए यथावत रखने का आग्रह किया।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मछियारा पंचायत को स्वावलम्बी पंचायत बनाने के लिए विगत एक माह से डोर टू डोर जाकर लोगों की समस्यायों को सूचीबद्ध किया गया है। विभिन्न राजस्व ग्रामों में दस दिवसीय शिविर लगाकर लोगों की बुनियादी सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का आकलन कर लोगों से आवेदन प्राप्त किए हैं। साथ ही सभी छूटे लाभुकों का नया आधार, सुधार एवं अद्यतन, पेंशन की ऑन स्पोट स्वीकृति, जन्म, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र निर्गत आदि का निराकरण कर वहां के लोगों को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में पहल की गई है। अब पोखरिया को दर्शनीय स्थान के रूप में जल्द विकसित किया जाएगा।

मौके पर टुंडी के बीडीओ विशाल पांडेय, सीओ सुरेश बर्नवाल, जिला, प्रखंड, पंचायत स्तरीय कर्मियों के अलावे आस पास के ग्रामीण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...