धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय निर्वाचन के आलोक में धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के सभी निर्वाची पदाधिकारियों तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को मतपेटिका का आज न्यू टाउन हॉल में हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान मास्टर ट्रेनर ने उन्हें मतपेटिका के विभिन्न हिस्से, उसे खोलने और बंद करने के तरीके तथा उसे सील करने के तरीके के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात सभी निर्वाची पदाधिकारियों ने मतपेटिका को स्वयं ऑपरेट किया।
इसके बाद निर्वाची पदाधिकारियों का प्रशिक्षण के लिए उपस्थित सेक्टर पदाधिकारियों से परिचय कराया गया। वहीं प्रशिक्षण में सेक्टर पदाधिकारी को भी उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में बताया गया। कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम ने आदर्श आचार संहिता के संबंध में जानकारी दी। डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार ने सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को उनके कार्यों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी।
मौके पर मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण, संजय कुमार, राजकुमार वर्मा, कुमार वंदन, मदन नायक, बृजभूषण पाण्डेय, अंकित वासन आदि ने हैंड्स ऑन प्रशिक्षण को बेहतर तरीके से समझाया।
Leave a comment