Home झारखण्ड निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण के लिए अपीलीय प्राधिकारी की प्रतिनियुक्ति।
झारखण्डराज्य

निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण के लिए अपीलीय प्राधिकारी की प्रतिनियुक्ति।

Share
Share

धनबाद । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त आदित्य रंजन ने नगरपालिका निर्वाचन, 2026 के निर्वाचन व्यय अनुश्रवण के लिए जिला स्तरीय अपीलीय प्राधिकारी के रूप में हेमा प्रसाद, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि व्यवस्था) तथा ध्रुव नारायण राय, राज्य कर आयुक्त, की प्रतिनियुक्त की है।

अपीलीय प्राधिकारियों द्वारा चुनाव अवधि में स्टैटिक निगरानी दल, उड़नदस्ता दल एवं अन्य निर्वाचन व्यय अनुश्रवण दल द्वारा किए जाने वाले नकदी राशि एवं बहुमूल्य सामग्रियों की जब्ती संबंधित मामले का त्वरित निष्पादन करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपीलीय प्राधिकारी जब्त राशि/बहुमूल्य सामग्रियों की विमुक्ति से पूर्व आयकर विभाग से नियमानुसार जाँच कर संतुष्ट होने के उपरान्त ही अग्रेतर कार्रवाई करेंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...