Home क्राईम हटिया स्टेशन पर सघन जांच अभियान,अवैध शराब बरामद।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

हटिया स्टेशन पर सघन जांच अभियान,अवैध शराब बरामद।

Share
Share

राँची। आरपीएफ पोस्ट हटिया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हटिया रेलवे स्टेशन से अवैध शराब की खेप बरामद की है।

आरपीएफ राँची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर हटिया स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 और 2 पर सघन जांच अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने और एक लावारिस बैग की जांच में कुल 85 बोतल शराब बरामद की गई।

जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1,02,000 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के क्रम में नवजीत कुमार अरवल बिहार, मुकेश कुमार सिंह राँची और महेश सोनी राँची को गिरफ्तार किया गया। वहीं, स्टेशन के मुख्य द्वार के पास 18 बोतल शराब लावारिस हालत में भी मिली।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शराब को राँची से खरीदकर ट्रेन संख्या 18624 हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस से बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केसरगढ़ पंचायत में अम्बेडकर जयंती मनाई गई।

बाघमारा । भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की...

भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब का अहम योगदान रहा – डीडीसी

धनबाद । संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की...

बकाया वेतन व नियमित भुगतान की मांग को लेकर शिक्षिका 20 अप्रैल से करेंगी सत्याग्रह।

धनबाद । गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय, कतरासगढ़ में कार्यरत शिक्षिका भावना चौहान...

धनबाद मेयर ने किया सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास।

धनबाद । कतरास क्षेत्र में मंगलवार को धनबाद नगर निगम के अंतर्गत...