Home उत्तर प्रदेश पूर्व प्रधान और हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ता के साथ मारपीट.
उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्व प्रधान और हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ता के साथ मारपीट.

Share
Share

पूर्व प्रधान और हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला।

प्रशासन ने शुरू की आरोपी के खिलाफ कार्रवाई।

आरोपी के अवैध कब्जों पर चला बुल्डोजर।

अवैध लकड़ी के भंडारण को किया गया जब्त।

पूर्व प्रधान ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का किया था प्रयास।

कानपुर देहात । पूर्व प्रधान और हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ता के साथ मारपीट और उसके बाद आत्महत्या करने के मामले मे प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के अवैध कब्जों पर प्रशासन ने नाप जोख के बाद बुल्डोजर चलाया। साथ ही अवैध लकड़ी के भंडारण को वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है। पूर्व प्रधान ने घटना से छुब्द होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। जिसके चलते पूर्व प्रधान जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
दरअसल जनपद कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी सवई गांव में औनाहां निवासी पूर्व प्रधान वीरेंद्र उर्फ सोनू तिवारी के साथ बीते दिनों हनीफ द्वारा मारपीट की घटना कारित की थी। जिसके बाद प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए थे। वहीं पूर्व प्रधान ने घटना से छुब्द होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के प्रयास किया था। जिसके चलते पूर्व प्रधान जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे है। वही प्रशासन ने अब आरोपी के अवैध कारोबार और कब्जे पर कार्रवाई प्रशासन ने शुरू कर दी है। प्रशासन ने आरोपी हनीफ के अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। वहीं वन विभाग की टीम ने आरोपी के लकड़ी के अवैध भंडारण को जब्त कर लिया है। प्रशासन की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...