Home झारखण्ड उपायुक्त ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने पीएम-एबीएचआईएम के तहत जिले के सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल, आयुष्मान भारत योजना सहित जिले में संचालित सभी स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में सदर अस्पताल की व्यवस्था, आयुष्मान योजना के तहत इलाज में वृद्धि करने, स्वास्थ्य केंद्रो की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अस्पताल में सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को एसडीओ कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर में नियमित रूप से आगमन एवं प्रस्थान का समय अंकित करने का निर्देश दिया।

बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (यूएएएम) की प्रगति पर भी चर्चा की गई। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड में नाम त्रुटि एवं नाम सुधार से संबंधित समस्याओं के समाधान की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सदर अस्पताल में विभिन्न जांच (टेस्ट) की संख्या बढ़ाकर 100 से अधिक की जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

सहिया के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पिछले छह माह की रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। कमजोर प्रदर्शन करने वाली सहियाओं की सूची तैयार कर पुनः बैठक में विस्तृत समीक्षा करने को कहा। वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाली सहियाओं की भी छह माह की रिपोर्ट तैयार कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया।

बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि धनबाद का युवा मैत्री केंद्र, राज्य स्तर पर शीर्ष पांच में स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है। जो जिले के लिए गर्व की बात है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु समन्वय के साथ कार्य करने तथा समयबद्ध रूप से सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डॉ सुनील कुमार, डॉ रोहित गौतम के अलावा भवन प्रमंडल सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...